Haryana Kaushal Rojgar Nigam Kya hai?

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Kya hai? : हरियाणा कौशल रोजगार निगम जिसे HKRN के नाम से भी जाना जाता है, इसकी स्थापना हरियाणा सरकार के द्वारा साल 2021 में हरियाणा कौशल रोजगार योजना के तहत की गई थी। हरियाणा कौशल रोजगार योजना की शुरुआत हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के विभिन्न विभागों में कच्चे पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए की गई है। इस पोस्ट में Haryana Kaushal Rojgar Nigam Kya hai? इसके बारे में विस्तार से जानेंगे।

हरियाणा कौशल रोजगार योजना के तहत हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल बनाया गया है जिस पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की जाती है। इसी पोर्टल पर उम्मीदवार जारी की गई इन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके बाद से निगम के माध्यम से इनमें से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

हरियाणा कौशल रोजगार योजना क्या है?

हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल की शुरुआत होने से पहले प्रदेश में कच्चे पदों पर कर्मचारियों की भर्ती ठेकेदार के माध्यम से करवाई जाती थी जिन्हें डीसी रेट भर्ती कहा जाता था। ठेकेदार के माध्यम से करवाई जाने वाली भर्ती प्रक्रिया में काफी धांधली हुआ करती थी।

इसी कारण दरअसल जिन उम्मीदवारों को वास्तव में नौकरी की आवश्यकता होती थी, उन उम्मीदवारों की नौकरी नहीं लग पाती थी। इसीलिए सरकार ने इस धांधली पर अंकुश लगाने और ऑनलाइन माध्यम से ही सभी प्रकार के कच्चे पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना की शुरुआत की है।

हरियाणा कौशल रोजगार योजना के माध्यम से निम्न सरकारी विभागों के लिए समय समय पर भर्तियां निकाली जाती हैं –

  • प्रदेश के सभी बोर्ड
  • राज्य की सरकारी संस्थाएं
  • राज्य की वैधानिक संस्थाएं
  • राज्य के सभी विश्वविद्यालय
  • राज्य सरकार के द्वारा नियंत्रित की जाने वाली एजेंसियां

इसी के साथ हरियाणा कौशल रोजगार योजना के माध्यम से प्राइवेट सेक्टर में उम्मीदवारों को भर्ती करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम एंटरप्राइजेज पोर्टल की शुरुआत की गई है।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Kya hai?
Haryana Kaushal Rojgar Nigam Kya hai?

Haryana Kaushal Rojgar Nigam (HKRN) Portal Overview

निगम नामहरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN)
योजना नामहरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना
योजना की शुरुआतसाल 2021
योजना राज्यहरियाणा
पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रकारअनुबंध आधारित भर्ती
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
निगम हेल्पलाइन नंबर0172-4041234
निगम वेबसाइटhttps://hkrnl.itiharyana.gov.in/
विभाग की ईमेल आईडीhkrn.gov@gmail.com

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Kya hai?

हरियाणा कौशल रोजगार योजना के तहत हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की स्थापना की गई है। यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जिस पर विभिन्न सरकारी विभागों में कच्चे पदों पर भर्तियों की अधिसूचना जारी करने से लेकर उम्मीदवारों को नौकरी प्रदान करने तक का कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है।

प्रदेश के किसी भी सरकारी विभाग पर कच्चे पदों पर कर्मचारियों की जरूरत होती है, वे अपनी सूचना पद नाम सहित हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भेज देते हैं। इसके बाद हरियाणा कौशल रोजगार निगम के द्वारा अपने पोर्टल पर इन पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की जाती है।

अधिसूचना जारी होने के बाद जो भी उम्मीदवार भर्ती के आधारित शैक्षणिक योग्यता रखते हैं वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन/ पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया यहां से देखें

हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल रजिस्ट्रेशन/ पंजीकरण दस्तावेज सूचि

  • उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी दस्तावेज
  • परिवार पहचान पत्र/ फैमिली आईडी
  • अनुभव दस्तावेज

HKRN Portal Registration Online Application Fee

हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लगता है। लेकिन जब निगम के माध्यम से भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की जाती है, तब उम्मीदवार को आवेदन शुल्क देना होता है।

सभी उम्मीदवार के लिए : 236 रूपये

HKRN Portal Registration Age Limit (आयु सीमा)

हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। निगम के माध्यम से जो भी भर्तियां निकाली जाती है, उसके लिए आवेदन करने हेतु भी आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के बीच रखी गई है।

निगम के माध्यम से की जाने वाली भर्तियों में आयु सीमा के आधार पर भी उम्मीदवार को वरीयता दी जाती है। आयु सीमा के आधार पर वरीयता निम्न प्रकार से दी जाती है-

वरीयता प्रकारआयु सीमा
पहली30 से 36 साल
दूसरी36 से 42 साल
तीसरी24 से 30 साल
चौथी18 से 24 साल

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

HKRN Registration Onlineरजिस्ट्रेशन फॉर्म
HKRN Salary सैलरी
HKRN ऑफिसियल वेबसाइटआधिकारिक वेबसाइट
HKRN फॉर्म स्टेटसरजिस्ट्रेशन फॉर्म स्टेटस
HKRN Selection Processचयन प्रक्रिया
Check HKRN Updatehttps://hkrnupdate.in/

FAQ

हरियाणा कौशल रोजगार योजना क्या है?

हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना की शुरुआत हरियाणा राज्य के विभिन्न विभागों में कच्चे पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए साल 2021 में की गई थी।

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से किन पदों पर भर्ती की जाती है?

ग्रुप सी और गरौ डी के पदों पर

Leave a Comment