HKRN TGT Vacancy 2024 : हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से हरियाणा प्रदेश में समय-समय पर कई भर्ती जारी की जाती रहती हैं। इन भर्तियों में ग्रुप डी ग्रुप सी के विभिन्न पद शामिल रहते हैं। हरियाणा में जिस भी सरकारी विभाग को मैनपावर की जरूरत होती है, वे उन पदों की सूची हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भेज देते हैं। जिसके बाद हरियाणा कौशल रोजगार निगम उन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करके विभाग को भेज देता है।
इस पोस्ट में में हम हरियाणा के शिक्षा विभाग में होने वाली टीजीटी पदों की भर्ती के बारे में बात करेंगे। जिसके लिए अधिसूचना 1 अगस्त 2024 को जारी कर दी गई है। टीजीटी पदों की भर्ती से जुड़ी जानकारी जैसे नोटिफिकेशन, महत्वपूर्ण तिथियां, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन करने की जानकारी, आवेदन प्रकार, शैक्षणिक योग्यता इत्यादि इस पोस्ट में देख सकते हैं।
HKRN TGT Vacancy 2024
HKRN TGT Vacancy 2024 Overview
निगम नाम | हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) |
पदों का नाम | टीजीटी |
आवेदन शुरू | 1 अगस्त 2024 |
आवेदन ख़त्म | 6 अगस्त 2024 |
कुल पद | – |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
जॉब स्थान | हरियाणा |
भर्ती प्रकार | कॉन्ट्रैक्ट आधारित |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ |
HKRN TGT Vacancy 2024 Post Details
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के द्वारा टीजीटी पदों के लिए भर्ती जारी की गई है। इस भर्ती के तहत भरे जाने वाले पदों की संख्या निम्न है –
पद नाम | कुल पद |
TGT (Music, Physical Education, Punjabi, Home Science, Urdu) | – |
HKRN TGT Vacancy 2024 Educational Qualification
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के द्वारा जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता निगम के नियमों के अनुसार होने चाहिए।
टीजीटी : उमीदवार का सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से सम्बंधित विषय में ग्रेजुएशन पास किया हुआ होना चाहिए। B.ED किया हुआ हो और HTET पास हो। उम्मीदवार द्वारा 10वीं तक हिंदी/ संस्कृत विषय पढ़ा हुआ होना चाहिए।
HKRN TGT Vacancy 2024 Age Limit
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के द्वारा जारी किए जाने वाले विभिन्न पदों की भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष के बीच में है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट नियमों के अनुसार प्रदान की जाती है।
टीजीटी (आयु सीमा) : 18 से 42 वर्ष
HKRN TGT Vacancy 2024 Application Fee
हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा जारी भर्तियों के लिए सभी उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क : 236 रूपये
HKRN TGT Vacancy 2024 Selection Criteria
निगम के माध्यम से की जाने वाली भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा पहले ही निर्धारित की गई है। निगम द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया में कुल 100 अंक हैं, जिन्हें विभिन्न पैरामीटर के हिसाब से आवंटित किया गया है। चयन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी यहां से देखें।
इन अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है, जिसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है।
HKRN TGT Salary
टीजीटी के लिए सैलरी जिले की कैटेगरी के हिसाब से 18900 से शुरू होकर 22300 तक हो सकती है। जिले के हिसाब से और उम्मीदवार का सम्बंधित फील्ड में अनुभव होने के हिसाब से टीजीटी पद पर सैलरी की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
How To Apply For HKRN TGT Vacancy 2024
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से जारी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होता है। इसके लिए निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- होम पेज पर मेनू बार में Job Advertisement का विकल्प दिखेगा इस पर क्लिक करना है।
- यहां पर आपके सामने जो भी नई भर्ती जारी की गई है उनकी सूची आ जाएगी।
- अब आपको अप्लाई के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद फैमिली आईडी को दर्ज करके डिस्प्ले मेंबर्स पर क्लिक करना है।
- यहां पर अपना नाम चुनकर आवेदन फार्म को भर कर, एप्लीकेशन शुल्क भर कर फॉर्म को सबमिट कर देना है।
HKRN TGT Recruitment 2024 Apply Here
HKRN TGT Vacancy Online Apply | आवेदन पत्र |
HKRN TGT Vacancy Notification | नोटिफिकेशन |
HKRN ऑफिसियल वेबसाइट | आधिकारिक वेबसाइट |
यह भी देखें –